मुंबई । बॉलीबुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं । अपने से छोटी उम्र के निक जोनस के साथ साथी के बाद हाल में उन्होंने सोशल मीडिया से निक जोनस का सरनेम हटा दिया था , जिसके चलते वह काफी सुर्खियों में रही थीं । लेकिन इस बार प्रियंका चोपड़ा खुद को 'निक जोनस की पत्नी' कहलाए जाने पर भड़क गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ खबरों के स्क्रीनशॉट्स साझा किए , जिसमें उन्हें 'निक जोनस की पत्नी' कहकर उनके बारे में लिखा गया । इसे शेयर करते हुए उन्होंने पूछा कि क्या उन्हें अपने बायो में अपना आईडीएमबी लिंक जोड़ना चाहिए। प्रियंका ने यह भी पूछा कि अभी भी महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार कैसे हो सकता है।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट में पढ़ा जा सकता है "निक जोनास की पत्नी ने गुड मॉर्निंग अमेरिका शो के दौरान मैट्रिक्स फिल्म के सह-कलाकार कीनू रीव्स के बारे में बातें कीं। इस खबर को पढ़ते हुए प्रियंका ने लिखा, "बहुत दिलचस्प है कि मैं अब तक की सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक का प्रचार कर रही हूं, और मुझे अभी भी ' निक जोनस की पत्नी' के रूप में संदर्भित किया जा रहा है।" सूची में अपनी जगह बनाने वाली प्रियंका इकलौती भारतीय अभिनेत्री हैं।
असल में निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर बने अपने सभी अकाउंट पर अपना सरनेम प्रियंका चोपड़ा से बदलकर प्रियंका चोपड़ा जोनस कर लिया था। लेकिन हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम बायो से पति निक जोनस का सरनेम हटा दिया है, जिसके बाद प्रियंका और निक की तलाक की खबरें भी आई थीं।